भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सीएम सुक्खू, बोले-भाजपा के पास….

HNN /शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज रविवार को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इसके अलावा इस यात्रा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह सहित प्रदेश के कई अन्य नेता भी शामिल हुए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए शनिवार को ही शिमला से श्रीनगर के लिए रवाना हो गए थे। भारत जोड़ो यात्रा में मुख्यमंत्री राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पैदल चलते नजर आए।

सूत्रों के अनुसार इस दौरान राहुल और प्रियंका ने उनसे हिमाचल प्रदेश में सरकार के कामकाज के बारे में भी चर्चा की। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रविवार को एक तरह से समापन हो गया है और अब सोमवार को राहुल गांधी एमए रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे।

31 जनवरी को प्रतिभा सिंह जाएंगी दिल्ली

प्रतिभा सिंह आगामी 31 जनवरी को श्रीनगर से दिल्ली जाएंगी और संसद की बैठकों में उपस्थित रहेंगी। प्रतिभा सिंह ने पदाधिकारियों को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी झंडे के साथ घर-घर जाकर में राहुल गांधी का देश की एकता और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश देंगे।


Posted

in

,

by

Tags: