श्रीनगर में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है, जिसके चलते यहां भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। तो वहीं दूसरी ओर आज श्रीनगर में “भारत जोड़ो यात्रा” का समापन भी हो रहा है। राहुल गांधी ने खराब मौसम के बावजूद भी मौलाना आजाद रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में बर्फबारी के बीच तिरंगा फहराया।
शेर ए कश्मीर स्टेडियम में जनसभा के बाद आज इस पदयात्रा का समापन होगा। वही, रविवार को भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराया था। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।