HNN/नाहन
नाहन: भेड़ों-आदिबद्री सड़क की स्वीकृति के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने वन विभाग हिमाचल प्रदेश और वन विभाग के केंद्रीय अधिकारियों का आभार जताया है। यहां जारी बयान में डा. बिंदल ने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये हरियाणा सरकार ने हिमाचल को दिए हैं। करीब 3 वर्षों तक इस सड़क निर्माण के लिए सर्वेक्षण, डीपीआर निर्माण करने के बाद आदिबद्री डैम निर्माण अथॉरिटी हरियाणा सरकार को इस कार्य के लिए धन देने का मामला भेजा गया था।
आदिबद्री डैम का निर्माण हिमाचल की भूमि में प्रस्तावित है और डूब में हिमाचल की भूमि आ रही है। लिहाजा, हिमाचल के प्रभावित क्षेत्र में सड़क निर्माण, बिजली व पानी के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये हरियाणा सरकार ने हिमाचल प्रदेश को जमा करवाए गए हैं। यह राशि विगत ढाई वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश को भाजपा सरकार के दौरान हमारे प्रयासों से दी जा चुकी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यह राशि हरियाणा प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से व्यक्तिगत प्रयासों से दिलवाई गई थी। उन्होंने कहा कि अति शीघ्र इसका प्रयोग करके जनहित में सड़क का निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिन निजी भूमि मालिकों की भूमि इस डैम में आनी है, उन्हें मुआवजा राशि भी दी जा चुकी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group