लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भाजपा ने जनता को दी मंहगाई की सौगात- संजय दत्त

SAPNA THAKUR | 28 अक्तूबर 2021 at 12:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हिमाचल मामलों के प्रभारी सचिव संजय दत्त ने भाजपा पर एक बार फिर महंगाई और बेरोजगारी की समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। शिमला में कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संजय दत्त ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी विधान सभा क्षेत्रों सहित अर्की, फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई विधान सभा क्षेत्रों में लोगों के साथ संवाद करने के बाद यह तय है कि हिमाचल में इन उप चुनावों में भाजपा की पराजय तय है।

उन्होने कहा कि उप चुनाव में परिणामो को लेकर मुख्यमंत्री खुद दिल से हार मान चुके है इसलिए इस तरह की बयानबाज़ी कर रहे हैं। संजय दत्त ने कहा कि केन्द्र सरकार के सात साल तथा प्रदेश सरकार के चार साल के रिपोर्ट कार्ड को देख कर अब यह चुनाव जनता बनाम भाजपा का हो गया है। कांग्रेस पार्टी जनता के समर्थन से चुनाव में उतरी है जबकि भाजपा सरकारी मशीनरी को दुरुपयोग व धनबल के सहारे मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि पुरे चुनाव प्रचार में भाजपा जनता के प्रमुुख मुद्दों से भटक गई है और अपनी सरकार की विफलताओं को दबाने के लिए मुद्दाविहीन प्रचार कर रही है। उन्होने कहा कि भाजपा के पास न तो कोई नीति है और न ही कोई विजन। यदि भाजपा सरकार ने इन चार सालों में प्रदेश का विकास किया होता और केन्द्र सरकार ने जनहित में योजनाएं बनाई होती तो आज इन उप चुनावों में मुख्यमंत्री को हर चुनाव क्षेत्र में गली-गली वोट मांगने नहीं जाना पड़ता।

अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव ने कहा कि भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार में शिष्टाचार की सारी मर्यादाओं को तोड़ते हुये नारी शक्ति का अपमान किया है। भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के ऊपर व्यक्तिगत आक्षेप लगाकर जनता के सामने भाजपा की संर्कीर्ण मानसिकता उजागर हो चुकी है कि भाजपा महिलाओं का कितना सम्मान करती है।

विकास गुल-प्रचार फुल- दत्त

संजय दत्त ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विकास गुल-प्रचार फुल का काम जोरों पर है। आज जनता मंहगाई की मार से बुरी तरह पीस रही है। रोजमर्रा की वस्तुए के दाम आसमान छू रहे है। डीजल-पेट्रोल सौ रु के पार हो चुके है और रसोई गैस सिलेंडर एक हजार के पार पंहुच गया है। रसोई गैस पर गरीबों को मिलने वाली सब्सिडी समाप्त कर दी गई है। किसानों-बागवानों को उपकरणों एवं कीटनाशक दवाईयों पर मिलने वाले उपदान भी समाप्त कर दिये गये है। शिक्षा, स्वास्थय सेवाएं प्रदेश में बुरी तरह चरमरा चुकी है।

सड़को की हालात ठीक नहीं है, कर्मचारी और पेंशनर परेशान हैं, परन्तु भारतीय जनता पार्टी मोदी के गुणगान करने में प्रचार-प्रसार पर जनता के धन का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता मंहगाई, बेरागारी व सरकार की उपेक्षा से तंग है और आने वाले 30 अक्तूबर को जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर तथा अर्की सहित मण्डी संसदीय क्षेत्र की जनता भाजपा को मुंहतोड़ ज्वाब देगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें