लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भाजपा के दिग्गज मंत्रियों की करारी हार, जयराम ठाकुर और सुखराम चौधरी ही…

SAPNA THAKUR | 8 दिसंबर 2022 at 4:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

एक तरफ जहां हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में बीजेपी चारों खाने चित हो गई है। बीजेपी के 8 मंत्रियों को करारी हार मिली है। बीजेपी की ओर से 2 मंत्री जयराम ठाकुर और सुखराम चाैधरी ही जीत सके है। भाजपा की ओर से तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा जिला लाहौल स्पीति की एकमात्र सीट का मुकाबला हार गए। रामलाल मारकंडा लगभग 1700 मतों से हारे। कांग्रेस ने रवि ठाकुर ने यहां जीत हासिल की है।

शहरी विकास मंत्री और कसुम्पटी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज हार गए है। सुरेश भारद्वाज को शिमला शहरी की जगह कसुम्पटी से उतारा गया, जहां कांग्रेस के अनिरूद्ध सिंह ने उनको 10 हजार से भी ज्यादा वोटों से मात दी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल चुनाव हार गए हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल को 6768 मतों से हराया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नूरपुर के विधायक और वन मंत्री रहे राकेश पठानिया फतेहपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया से हार गए। भवानी को 33238 वोट मिले तो राकेश को 25884 वोट मिले। गोबिंद सिंह ठाकुर भी मनाली विधानसभा सीट से हार गए। कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ से लगभग 3 हजार वोटों से जीत हासिल कर ली। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग के मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर भी जीत नहीं सके।

कांग्रेस के उम्मीदवार देवेंद्र कुमार भुट्टो ने 7 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी भी अपनी सीट नहीं बचा सकीं। कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह पठानिया ने इस बार सरवीन चौधरी को लगभग 12 हजार वोटों से हरा दिया। जयराम सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री रहे राजेन्द्र गर्ग घुमारवीं विधानसभा सीट से हारे। यहां कांग्रेस के राजेश धर्माणी 5 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]