लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

भाजपा की जीत तय, फतेहपुर जीतेंगे जयराम ठाकुर को मजबूत बनाएंगे: कश्यप

SAPNA THAKUR | 16 अक्तूबर 2021 at 11:22 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने फतेहपुर में बैठक में भाग लेते हुए कहा कि यह हम सबके लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के नेता कारगिल युद्ध को युद्ध नहीं मानते , हम कांग्रेस से पूछना चाहते है कि वह कौनसे युद्ध को युद्ध मानते है। क्या हमारे हिमाचल के 52 सैनिक कारगिल युद्ध मे शहीद नही हुए। हिमाचल के वीरों की शहादत को भूलेगा नही चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत को सुदृण बनाने में अहम भूमिका निभाई है आज से पूर्व कांग्रेस राज में भारत को एक कमज़ोर देश के रूप में देखा जाता था पर आज पूरे विश्व में भारत को एक मज़बूत देश के रूप में देखा जाता हैं।

जिस प्रकार से मोदी सरकार ने कोविड संकटकाल में देश की जनता का ख्याल रखा है उसकी चर्चा पूरे विश्व में हो रही है, भारत में विश्व का सबसे बड़ा टिकाकरण अभियान चल रहा है और देश के गरीबों के लिए अनेको योजनाएं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा ने बलदेव ठाकुर को मैदान में उतारा है और बलदेव ठाकुर को जीता कर फतेहपुर को विकास की अविरल गंगा से मिला है। फतेहपुर में कमल खिलेगा, यह तय है। हिमाचल सरकार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृव में अभूतपूर्व विकास किया है, कोविड संकटकाल में भी विकास कार्य हिमाचल में रुके नहीं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि वर्तमान हिमाचल सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। सरकार ने महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने हेतु खंड स्तर पर हिम ईरा साप्ताहिक बाजार की शुरूआत की है। राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह द्वारा हिम ईरा दुकान संचालित की जा रही है। प्रदेश के मुख्य डाकघरों में महिला शक्ति केंद्र के रूप में विक्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। डिजिटल भारत अभियान के तहत ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के लक्ष्य को साकार करते हुए ग्रामीण महिलाओं को राखी बनाने संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वदेशी राखी बिक्री से महिलाओं को लगभग बाइस लाख रुपये की आमदनी भी हुई है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में छह कस्टम हायरिंग केंद्रों की शुरूआत की गई है, जहां से ग्रामीण किराये पर कृषि उपकरणों का प्रयोग कर सकेंगे। वर्ष 2020-21 में छब्बीस नए कस्टम हायरिंग केंद्र खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]