ब्रेकिंग न्यूज़-हिमाचल में कल एचआरटीसी बसों के नहीं थमेंगे पहिये, सोमवार को चलेंगी बसें

ByPRIYANKA THAKUR

Oct 17, 2021

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एचआरटीसी की 2800 बसों के पहिए अब नहीं थमेंगे। जी हां एचआरटीसी कर्मचारियों ने सोमवार को की जाने वाली हड़ताल वापस ले ली है। बता दे कि अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन जेसी शर्मा के साथ आज रविवार को एचआरटीसी कर्मचारियों ने बैठक की।

जिसमे जेसी शर्मा ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद एचआरटीसी कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है।  गौरतलब हो कि 14 सितंबर को निगम प्रबंधन को हड़ताल का नोटिस दिया गया था। लेकिन कर्मचारियों की मांग को अनसुना किया गया जिसके चलते हिमाचल परिवहन कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था।

The short URL is: