HNN/ मंडी
शहर के भ्यूली पुल से ब्यास नदी में कूदे व्यक्ति का शव पुलिस ने कड़ी मशक्कत से बरामद कर लिया है। जानकारी अनुसार राजकुमार( 50) पुत्र रतन चंद निवासी रामनगर मंडी ने भ्यूली पुल से ब्यास नदी में छलांग लगा दी। बता दें कि मंडी शहर में कुछ लोगों के साथ रामकुमार का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
इसके बाद आरोपियों ने शाम के समय राजकुमार को शहर में दौड़ाया। माना जा रहा है कि जब बचने का कोई रास्ता नहीं मिला तो हो सकता है राजकुमार ने भ्यूली पुल से ब्यास नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च अभियान चलाया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस दौरान कड़ी मशक्कत कर व्यक्ति का शव पानी से बाहर निकाला गया। उधर, इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर 6 लोगों को हिरासत में लिया है इसके साथ ही पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group