बोर्ड परिक्षा में एवीएन स्कूल की दो छात्राओं ने दसवीं में प्रथम और ज़मा दो में सातवां स्थान किया हासिल

BySAPNA THAKUR

Dec 15, 2021

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सत्र 2020 -21 की बोर्ड परिक्षा में सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवीएन की आरजू ने दसवीं कक्षा में प्रदेशभर में पहला स्थान और रीतिका ने ज़मा दो साइंस में सातवां स्थान हासिल किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य के के चन्दोला के अनुसार शिक्षा सत्र 2020-21 में उनके स्कूल का बोर्ड परिक्षाओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा और सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंक हासिल किये। बोर्ड द्वारा घोषित मेरिट लिस्ट में उनके विद्यालय की मैधावी छात्रा आरजू ने दसवीं कक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान और रीतिका ने ज़मा दो में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया।

बताया कि इस वर्ष विद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानन्द छात्रवृत्ति और अम्बेड़कर छात्रवृत्ति भी प्राप्त की और इसी प्रकार कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना में आठ होनहार विद्यार्थियों ने और इंस्पायर छात्रवृत्ति योजना में पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: