लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बीजेपी ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए रामलाल मार्कंडेय व राकेश चाैधरी

Ankita | 17 मई 2024 at 11:42 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

पूर्व की सरकार में मंत्री रहे रामलाल मार्कंडेय और राकेश चौधरी को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल की ओर से दोनों नेताओं के निष्कासन आदेश जारी किए गए हैं।

लाहौल-स्पीति में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए रवि ठाकुर को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, रामलाल मार्कंडेय लाहौल-स्पीति से टिकट न मिलने पर आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतर गए हैं, जिसको देखते हुए भाजपा ने अनुशासनहीनता की कार्यवाही करते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

भाजपा के बड़े नेताओं ने हालांकि रामलाल मार्कंडेय को मनाने की कोशिश भी की, लेकिन वह चुनाव लड़ने की जिद पर ही अड़े रहे। इसी तरह धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय लड़ रहे राकेश चौधरी को भी छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]