बिलासपुर की विभूति ठाकुर भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट

By PARUL Published: 14 May 2024, 10:46 AM | Updated: 14 May 2024, 10:47 AM 1 min read

HNN/बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की विभूति ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। विभूति बिलासपुर के बघड़ (निचली भटेड़) गांव की रहने वाली है। विभूति के पिता कुलदीप सिंह पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता वीरा देवी गृहिणी हैं। विभूति ने माता-पिता को इसका सारा श्रेय दिया है।

विभूति ठाकुर के पति भारतीय सेना में कार्यरत हैं। वे जम्मू-कश्मीर में सेवाएं दे रहे हैं। विभूति ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर से हुई। 2020-21 में शिमला के एक निजी कॉलेज से जीएनएम की डिग्री की।

इसके बाद विभूति पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग करने के लिए चंडीगढ़ पहुंची। विभूति ने युवाओं को संदेश दिया है कि हिम्मत न हारें और लगातार मेहनत करें, परिणाम सकारात्मक रहेंगे। विभूति ने कड़ी मेहनत के दम पर बचपन का सपना पूरा किया है।