बिना पंजीकरण फेरी लगाने वालों पर लगेगा 2,000 रुपये जुर्माना

By PARUL Published: 10 Oct 2024, 10:58 AM | Updated: 10 Oct 2024, 10:58 AM 1 min read

HNN/काँगड़ा

कांगड़ा के खुंदियां में, बाहरी राज्यों से बिना पंजीकरण आ रहे फेरी लगाने वालों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया है। पंचायत प्रधान बीरबल ने कहा कि अब अवैध रूप से फेरी लगाने वालों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

अगर कोई बाहरी राज्यों से फेरी लगाने वाला पकड़ा जाता है, तो उससे 2,000 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले जाएंगे। इसके अलावा, पंचायत का कोई भी परिवार बिना पंजीकरण के बाहरी लोगों को किराये पर नहीं रखेगा।

अवहेलना करने पर संबंधित परिवार के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। यह नियम पंचायत सुरानी में लागू किया गया है, जो उपमंडल ज्वालामुखी के तहत आता है।