बिजली बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि 14 सितंबर

By NEHA Published: 10 Sep 2024, 2:10 PM | Updated: 10 Sep 2024, 2:10 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

विद्युत उपमंडल लंबलू के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 14 सितंबर तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इसका भुगतान 14 सितंबर से पहले उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।

उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिजली बिलों का समय पर भुगतान करना उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी है और इसके लिए पूर्व सूचना दी जाती है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता को बिजली बिल संबंधी कोई समस्या है तो वे उपमंडल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिजली बिलों का समय पर भुगतान करने से न केवल उपभोक्ताओं को परेशानी से बचा जा सकता है, बल्कि विद्युत व्यवस्था को भी सुचारु बनाया जा सकता है।