बिंदल बोले- पीएम मोदी ने दिया है मेरा बूथ सबसे मजबूत का मंत्र, इसी में सुरक्षित है लोकतंत्र

नाहन में बेहतरीन कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान

HNN/ नाहन

आज भारत देश पूरी दुनिया में सबसे मजबूत लोकतांत्रिक देश और मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। यही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश एक विश्व शक्ति के रूप में अग्रिम पायदान में खड़ा है।

यह बात आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को सुनाए गए पीएम संवाद के दौरान कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में पार्टी के बूथ को मजबूत करने का शानदार काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है और खुद प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते है। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा है और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।

राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री का सीधा संवाद सुनने के लिए हिमाचल प्रदेश से 34 कार्यकर्ता चयन के बाद भोपाल गए हैं इसके बाद राजस्थान में इन कार्यकर्ताओं का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा जो पार्टी को मजबूत दिशा की तरफ ले जाएगा।

बेहतरीन कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ को किया सम्मानित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल द्वारा आज पार्टी के बेहतरीन कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को आज सम्मानित भी किया गया।

उन्होंने बताया कि इस मौके पर प्रकाश जेन, ओपी सैनी शोभा, मोहिनी गुप्ता, प्रतिभा कौशिक, विनय गुप्ता, जगदीश, राकेश गर्ग, देवेंद्र अग्रवाल को सम्मानित किया गया।


Posted

in

,

by

Tags: