बालक-बालिका स्पर्धा अभियान में बिंदल बने राष्ट्रीय सह-संयोजक

ByPRIYANKA THAKUR

Dec 21, 2021

HNN / नाहन

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी देश से कुपोषण को समाप्त करने की दृष्टि से स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा अभियान को जन आंदोलन बनाने में काम करेगी। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय स्तर पर एक टीम का गठन किया है, जो स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा अभियान को जन आंदोलन में तब्दील करने में अहम भूमिका निभाएगी।

बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 0 से 6 वर्ष की आयु के 14 करोड़ बालक बालिकाओं के कुपोषण को दूर करते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। इस योजना का संचालन देश और प्रदेशों का महिला एवं बाल कल्याण विभाग करेगा। वही , भारतीय जनता पार्टी इस योजना को जनांदोलन का रूप देते हुए स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएगी।

जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर 9 सदस्य समिति का गठन किया गया है, जिसमें अनिल जैन सांसद राज्यसभा एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव को राष्ट्रीय संयोजक तथा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को राष्ट्रीय सह-संयोजक बनाया गया। वही समिति के अन्य 7 सदस्यों में राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी , सांसद सुधीर गुप्ता, सांसद संध्या राय, सांसद अरुण साव, महिला मोर्चा महामंत्री सुखप्रीत कौर, पूर्व अभिनेत्री खुशबू सुंदर तथा सांसद सुनीता दुग्गल रहेंगे।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: