लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बारिश-बर्फबारी से शीतलहर की चपेट में हिमाचल, यहां जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा तापमान….

SAPNA THAKUR | 25 अक्तूबर 2021 at 3:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में सोमवार की शुरुआत धूप के साथ हुई, बावजूद इसके लोग ठंड से ठिठुरते हुए नजर आए। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। हालांकि 2 दिन हुई बारिश और बर्फबारी से तापमान लुढ़क गया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में तो लोगों को धूप खिलने के साथ ही ठंड से निजात मिली परंतु ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है जिससे अक्टूबर माह में ही समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। दिन में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है परंतु सुबह और शाम के समय लोगों ने गर्म कपड़े डालने शुरू कर दिए हैं। तो वहीं आगामी दिनों में और अधिक ठंड बढ़ेगी। केलंग की बात करें तो यहां भारी बर्फबारी के चलते तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अटल टनल सहित रोहतांग दर्रे में भारी हिमपात हुआ है। ऐसे में यहां पर्यटकों सहित आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। वही, प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में तीन से 12.9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। इसके अलावा आज मौसम खुलने के साथ ही बंद पड़े मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]