लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बारिश के दौरान नाले में बह गया छात्र

NEHA | 13 सितंबर 2024 at 3:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

घुमारवीं के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशला बरड़ी का एक छात्र नाले में बह गया। नाले में छात्र का बैग मिला है। पुलिस ने खोज अभियान चलाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार 3.00 बजे स्कूल में छुट्टी हुई। उस समय तेज बारिश हो रही थी। बच्चों को थोड़ी देर रोका गया ताकि बारिश के बाद घर जाएं। शुभम चंदेल (17) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी गांव सलौण मौंडल डाकघर हरलोग घुमारवीं अपने एक दोस्त के साथ स्कूल से घर जाता था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शुभम के घर के रास्ते में एक नाला पड़ता है जिसमें सरयूण धार का पानी आता है। बारिश तेज होने के कारण नाले में पानी उफान पर था। जैसे ही वह नाले को पार करने लगा तो उसमें बह गया। इस बात का पता तब चला, जब वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने भी तलाश की। स्कूल के रास्ते में जब तलाश शुरू हुई तो शुभम का बैग नाले में 50 मीटर आगे मिला।

हरलोग पंचायत प्रधान नरोत्तम दास ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। एनडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]