लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बाजार में निकासी नाली का कार्य अधूरा

NEHA | 12 सितंबर 2024 at 3:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत लठियाणी के बाजार में पांच माह पहले शुरू हुआ सीमेंट की नाली का कार्य आज तक अधूरा है। स्थानीय दुकानदारों को नाली में गंदगी की दुर्गंध से समस्या हो रही है। इतना ही नहीं, रात के अंधरे में नाली में गिरने का डर भी बना रहता हैं। ऐसे में दुकानदारों ने जल्द अधूरे काम को पूरा करने की मांग की है।

दुकानदारों का कहना है कि इस अधूरी नाली की वजह से आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाली में गंदगी देख ग्राहक दुकानों में आने के बजाय लौट जाते हैं। नाली के कुछ हिस्सों पर ब्लॉक रखे हैं, तो बीच में नाली खुली छोड़ दी है। नाली एक तरफ से ऊंची और एक तरफ से गहरी है जिससे वहां से गुजरने वाले बच्चों का उसमें गिरने का खतरा भी बना रहता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ग्राम पंचायत लठियाणी के प्रधान जोगिंद्र शर्मा का कहना है कि कई बार लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन और जेई से समस्या के बारे में अवगत करवाया लेकिन इसका हल नहीं हो पाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]