HNN / कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में आज एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। यहां एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में 3 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ईसीएच ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार योल आर्मी गेट के साथ लगते आर्मी गोल्फ ग्राउंड के पास कांगड़ा से बाया ध्रुलू धर्मशाला जा रही निजी बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। हादसे के वक्त बस में करीब 20 यात्री सवार थे। जिनमे से तीन लोगो को हल्की चोटे आई है।