लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बस्ती-भोई सड़क निर्माण पर 5.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे

NEHA | 13 सितंबर 2024 at 10:20 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/काँगड़ा

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नाबार्ड के अंतर्गत थौला बस्ती से भोई सड़क के निर्माण पर 5.77 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। इससे अनसुई, थौला, भोई, कल्याड़ा, सवाला और बंडी गांव के लगभग तीन हजार लोग लाभान्वित होंगे।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पिछले वर्ष बरसात में गज खड्ड के पानी के कारण रजोल और इसके आसपास बहुत अधिक नुकसान हुआ था। इसकी रोकथाम हेतु लगभग छह करोड़ की धनराशि व्यय करके डंगे एवं अन्य कार्य किए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि बंडी की अंबोटी कूहल पर डेढ़ करोड़ रुपये व्यय होंगे और पुली के निर्माण के लिए शीघ्र ही दो लाख की धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। बनोई से कल्याड़ा सड़क पर बलिदानी विनोद कुमार की याद में गेट का निर्माण करवाया जाएगा।

भोई में खेल मैदान का निर्माण भी करवाया जाएगा। उन्होंने जलशक्ति विभाग को धमोल कूहल को शीघ्र ठीक करने के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में दो अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]