लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बर्फ की आस में शिमला पहुंच रहे सैलानी, 70 से 80 फ़ीसदी तक होटल हुए बुक

PRIYANKA THAKUR | 3 दिसंबर 2022 at 1:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

राजधानी शिमला में इन दिनों बाहरी राज्यों से काफी संख्या में पर्यटक बर्फ की चाह में पहुंच रहे हैं। शिमला में दिन-ब-दिन पर्यटकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इन दिनों पहाड़ों का मौसम ठंडा हो गया है इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार और ज्यादा बढ़ गए हैं। पर्यटक ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं।

हालांकि मैदानी इलाकों में भी इन दिनों मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है लेकिन पहाड़ों के मुकाबले यह ठंडक काफी कम है। शिमला में पर्यटक बर्फ का आनंद लेने की आस में लगातार पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की आमद जहां इन दिनों 70 से 80% पहुंच गई है, वही विदेशी पर्यटकों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। राजधानी में सैलानियों की संख्या बढ़ने के बाद यहां का पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटता दिख रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कुफरी और नारकंडा की बात करें तो यहां सभी होटल पूरी तरह से भर चुके हैं। इतना ही नहीं क्रिसमस और नववर्ष के लिए भी पर्यटकों की एडवांस बुकिंग चली हुई है। अब तक करीब 40% एडवांस बुकिंग होटलों में हो चुकी है जिससे होटल कारोबारी काफी उत्साहित है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]