बरोटीवाला थाना क्षेत्र के साईं गांव में शुक्रवार दोपहर एक पूर्व उपप्रधान की गोली लगने से मौत हो गई। वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
सोलन
दिनदहाड़े चली गोली, पूर्व उपप्रधान घायल
जानकारी के अनुसार साईं गांव में पूर्व उपप्रधान सोहन सिंह पर उनके पड़ोसी सुरेश कुमार उर्फ आकू पुत्र रघुवीर निवासी गांव खाली ने गोली चला दी। घटना दोपहर करीब साढ़े एक बजे बस स्टैंड के पास हुई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सोहन सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सीएचसी बद्दी पहुंचाया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में मातम
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान शाम को उसने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी बद्दी विनोद धीमान और एएसपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अपराध स्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने विस्तृत जांच की। पुलिस ने मौके पर मौजूद गवाहों के बयान दर्ज किए।
आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार के खिलाफ हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





