लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बरसात के कारण कालाअम्ब-कौलावाला भूड सड़क धंसी, वाहनों की आवाजाही बंद

PARUL | 13 सितंबर 2024 at 7:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

कालाअम्ब-कौलावाला भूड सड़क बरसात के कारण कई जगहों से धंस गई है, जिसके चलते इस सड़क पर सरकारी व निजी बसें की आवाजाही बंद हो गई है। इस कारण स्कूल बच्चों तथा औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब और नाहन में काम करने आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क धंस जाने की वजह से लोगों को वाया नारायणगढ़ (हरियाणा) से होकर कालाअम्ब पहुंचना पड़ रहा है, जिससे उन्हें करीब 15 से 18 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। इससे जहां समय की बर्बादी हो रही है, वहीं धन की हानि भी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग व सरकार से मांग की है कि कालाअम्ब-कौलावाला भूड सड़क को ठीक किया जाए, ताकि उन्हें परेशानी न उठानी पड़े।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]