बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब का जखीरा पकड़ा, 2 गिरफ्तार
बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब का जखीरा पकड़ा, 2 गिरफ्तार
HNN/सोलन
पुलिस जिला बद्दी ने हरिपुर संडोली पंचायत के तहत अवैध शराब का जखीरा पकड़ा। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर 304 पेटियां अवैध शराब बरामद की। आरोपियों की पहचान जसविन्द्र सिंह और विक्रम सिंह के रूप में हुई।
एसपी बद्दी इल्मा अफरोज ने बताया कि यह मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता है। पुलिस ने ठेके में होने वाली शराब से ज्यादा बरामद की। उन्होंने पुलिस कर्मियों के समर्पित कार्य की सराहना की।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों की जानकारी दें, आपका नाम गुप्त रखा जाएगा।