बड़ी कामयाबी के साथ सिरमौर पुलिस ने लापता हुए गौरव को किया बरामद
HNN/ नाहन
नाहन पुलिस ने 4 दिन से लापता गुरु ग्राम निवासी 18 वर्षीय गौरव यादव को घर पहुंचाने में मदद की है। मंगलवार रात्रि पुलिस ने गौरव यादव को उसके परिजनों को सौंप दिया है। गुरुग्राम पुलिस व नाहन पुलिस के आपसी तालमेल से गौरव यादव की घर वापसी संभव हो पाई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर 3 बजे गोपाल सिंह निवासी गुरूग्राम हरियाणा ने फोन नम्बर 83688-38850 से चौकी पर सूचना दी कि इसका साला गौरव यादव पुत्र परवीन यादव निवासी गांव व डाकघर शिकोहपुर, तहसील मानेसर, जिला गुरूग्राम, हरियाणा 27 नवंबर 2022 को सुबह घर से बिना बताए कहीं चला गया है।
इन्हे पता चला है कि गौरव यादव नाहन में कहीं देखा गया है। जिसने पीले रंग की हुड, नीले रंग की लोअर व नीले रंग के जूते पहन रखे है। गुमशुदगी के बारे में थाना खेडकी दौला, जिला गुरूग्राम हरियाणा में मामला दर्ज हुआ। सूचना पर मुख्य आरक्षी व आरक्षी यशपाल तुरन्त गौरव यादव की तलाश के लिए नाहन शहर रवाना हुए। गौरव यादव पुलिसकर्मियों को दिल्ली गेट के समीप खड़ा मिला।
पूछने पर उसने अपनी पहचान गौरव यादव के रूप में बताई। एफ आई आर में दिए गए नंबर से वीडियो कॅाल करके गौरव यादव की बात करवाई गई। लिहाजा गौरव यादव को रात्रि करीब 11:30 बजे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।