लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में इस दिन आयोजित होगा रोजगार मेला….

PARUL | 18 मई 2024 at 11:02 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/चंबा

जिला चंबा की बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में निजी कंपनी की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला 22 मई को सुबह 9:00 बजे आयोजित होगा। बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने यह जानकारी के दी है।

उन्होंने कहा कि कि रोजगार मेले में कंपनी इलेक्ट्रिशियन, पीपीओ, फिटर, पेंटर जनरल, वेल्डर, ट्रैक्टर मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, सीओई (ऑटोमोबाइल), एमएमवी, टर्नर मेकेनिस्ट, वायरमैन, टूल और डाई मेकर, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक एवं शीट मेटल कर्मचारी के पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 40 प्रतिशत से अधिक अंकों से दसवीं उत्तीर्ण, 50 प्रतिशत अंकों से आईटीआई पास होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

साक्षात्कार में 2017 से 2023 के बीच आईटीआई पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 26 वर्ष के बीच होगी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 21500 रुपए प्रतिमाह सीटीसी दिया जाएगा। कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी दसवीं के प्रमाण पत्र, आईटीआई की अंक तालिका, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड सहित दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाकर साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]