HNN/ शिमला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम द्वारा हर रोज़ करोड़ो रुपयों की घोषणाएं करने पर इसे भाजपा की जुमलेबाजी करार दिया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार अपने दैनिक खर्चे चलाने के लिये ऋण पर ऋण ले रही है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री बगैर किसी बजट के घोषणाएं कर रहें है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश 70 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया है और मुख्यमंत्री सरकारी तंत्र व धन का दुरुपयोग कर चुनावी रैलियों में मस्त है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रतिभा सिंह ने इस बात पर भी हैरानी जताई है कि मुख्यमंत्री आये दिनों मंत्रिमंडल की बैठकों में बगैर किसी बजट प्रावधान के बड़े-बड़े फैसले ले रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति से सभी अवगत है। प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। केंद्र से बढ़ते कर्ज में राहत के लिये एक भी पैसे की मदद नही मिल रही है। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार से हाल ही में की जा रही लोक लुभानी घोषणाओं के लिये बजट प्रावधान पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग करते हुए कहा है कि सरकार बताए कि इसके लिये पैसा कहा से आएगा और कुल कितना बजट रखा गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने शंका जाहिर की है कि उन्हें लगता है मुख्यमंत्री यह सब घोषणाएं एक रुपये के टोकन मनी में कर रहें है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को गुमराह नही कर सकते। उन्होंने कहा है प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। भाजपा सरकार ने न तो कर्मचारी हितों का सरंक्षण किया न ही किसानों व बागवानो का ही। आम लोग बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है। भाजपा इन मुद्दों पर कभी कोई बात नही करती।
प्रतिभा सिंह ने कहा, प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती जारी है। दो महीनों के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन के साथ-साथ उनके साथ हो रहें भेदभाव को दूर करेगी। कांग्रेस बेरोजगारो को रोजगार गारंटी, भाजपा के जन विरोधी निर्णयों को निरस्त कर हर वर्ग के लोगों को राहत देगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group