लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

फोरलेन पर भयानक हादसा , चार वाहन टकराए, दो बच्चों सहित तीन घायल

PARUL | 9 सितंबर 2024 at 12:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ऋषिकेश में चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों का उपचार एम्स में चल रहा है। झंडूता थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।हादसा रविवार दोपहर बाद हुआ।

जानकारी के अनुसार किरतपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने अचानक अपनी लेन बदल ली। इसके पीछे चल रही दो कारों के चालकों ने भी रफ्तार कम कर दी। लेकिन इन कारों के पीछे चल रहा ट्रक रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख सका। उसने कारों को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों कारें आगे चल रहे ट्रक से जोर से टकरा गईं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पंजाब नंबर की एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार दो बच्चे और एक व्यक्ति घायल हो गए। इस कार में सवार एक अन्य महिला और दूसरी कार का चालक सुरक्षित बच गए।घायलों की पहचान अयान (7), आयुष (9) और अनुज (39) निवासी जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]