फार्मा उद्योग में जोरदार धमाका, 7 कामगार घायल..

BySAPNA THAKUR

Oct 29, 2021

HNN/ नालागढ़

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के बागवानियां स्थित एक फार्मा कंपनी श्री निवास में अचानक धमाका हो गया। इस हादसे में सात कामगारों के गंभीर घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा आज सुबह 11:00 बजे के करीब का बताया जा रहा है।

यहां अचानक ही ड्रायर रूम में जोर से धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि साथ लगते कमरे की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। हादसे में गीता देवी, रूबी, नजमा, गुंजन, शेरों व राजेश घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए तुरंत नालागढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हालांकि, अभी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि उद्योग में धमाका कैसे हुआ है परंतु सूत्रों के मुताबिक शार्ट सर्किट से ही उद्योग में हादसा हुआ है। तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

The short URL is: