दिवाली के अवसर पर प्रियंका गांधी शिमला पहुंचीं, कांग्रेस में जोश

By NEHA Published: 30 Oct 2024, 11:48 AM | Updated: 30 Oct 2024, 12:23 PM 1 min read

HNN/शिमला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दिवाली का पर्व मनाने के लिए शिमला पहुंची हैं। मंगलवार देर रात प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शिमला पहुंचीं। यह पहली बार है जब प्रियंका गांधी शिमला में दिवाली मना रही हैं।

प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा में अपने घर में दिवाली का पर्व मनाएंगी। यह घर शिमला से सटा हुआ है। प्रियंका गांधी को हाल ही में कांग्रेस ने वायनाड में हो रहे लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार बनाया है।

प्रियंका गांधी अक्सर शिमला आती हैं। इससे पहले सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शिमला आए थे। प्रियंका गांधी का शिमला से विशेष लगाव है और वह यहां अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करती हैं।

दिवाली के अवसर पर प्रियंका गांधी के शिमला पहुंचने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रियंका गांधी की उपस्थिति से शिमला में दिवाली का पर्व और भी खास हो गया है।