HNN / शिमला
सोलन के ठोडो मैदान में 14 अक्तूबर को होने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के हिमाचल सह प्रभारी संजय दत्त ने की। इस मौके पर संजय दत्त ने कहा कि प्रियंका गांधी की यह रैली ऐतिहासिक होगी। इससे कांग्रेस हिमाचल में चुनावी शंखनाद करेगी।
उन्होंने कहा कि इस रैली के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में खासा उत्साह है। हालांकि यह शिमला संसदीय क्षेत्र की रैली है, लेकिन इसके लिए अन्य संसदीय क्षेत्रों से भी लोग आना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि प्रियंका गांधी हिमाचल के परिवार का हिस्सा हैं, उनका शिमला में घर है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वे शिमला अक्सर आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि सोलन की रैली ऐतिहासिक होगी, इसमें आगामी पांच साल के लिए कांग्रेस की बनने वाली सरकार की प्राथमिकताओं को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की रैलियां अन्य क्षेत्रों में भी की जाएंगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group