लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश सरकार के कार्यकाल में पांवटा विधानसभा क्षेत्र में विकास को मिली नई दिशा- सुखराम चौधरी

PRIYANKA THAKUR | 9 सितंबर 2022 at 12:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पांवटा नगर परिषद के हर वार्ड में बनेंगे पार्क

HNN / पांवटा साहिब

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पांवटा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर परिषद पांवटा के समस्त 13 वार्ड के पार्कों के सौंदर्यकरण और सुधारीकरण कार्यों पर लगभग 1.20 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी, जिसके पहले चरण में वीरवार को वार्ड संख्या 1 से 6 में पार्कों का शिलान्यास किया जा चूका है तथा जल्द ही अन्य वार्ड के पार्कों का शिलान्यास भी किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से शहर के पार्कों का सौंदर्यकरण किया जा रहा है ताकि शहर में रहने वाले बच्चे, बूढ़े, नौजवान तथा हर वर्ग के लोग इन पार्कों का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रक्रिया निरंतर जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधीन जब भी किसी नई कॉलोनी का निर्माण होता है तो नियम के अनुसार पार्क के लिए स्थान छोड़ना अनिवार्य होता है।

उन्होंने नगर परिषद को आदेश दिए कि नियम के तहत पार्क के लिए छोड़े गए स्थान को अपने अधीन लेकर सुंदर पार्कों का निर्माण करें ताकि हर वार्ड में लोगों की सुविधा के लिए कम से कम 2-3 पार्क उपलब्ध हो सकें। चौधरी ने कहा कि पांवटा साहिब शहर के वार्ड संख्या 5 व 7 से गुजर रहे गन्दे नाले की समस्या का समाधान किया जा रहा है, जिसके लिए सरकार से 4 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृति करवाई गई है।

इस राशि से गंदे नाले के लिए भूमि अधिग्रहण व नाले को ढकने का कार्य किया जाएगा तथा इसके ऊपर से सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों के लिए यह बड़ी सौगात है, इससे क्षेत्र के लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]