HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि सुबह-शाम लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। परंतु दिन में चटक धूप खिल रही है जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी सता रही है।
वहीं मौसम विभाग केंद्र शिमला ने प्रदेश में 1 सप्ताह तक मौसम के साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान 17 अक्टूबर तक प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहेगा। मौसम के साफ बना रहने से दिन के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी जिससे लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रदेश में चार दिन से खिल रही धूप की वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group