लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से 45 सड़कें बंद, 215 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Ankita | 29 जुलाई 2024 at 12:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कई भागों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश हो रही है। जगह-जगह भूस्खलन का सिलसिला भी जारी है। भारी बारिश से राजधानी शिमला में भी जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से पवाबो-क्यार-कोटी सड़क व भराड़ी के बड़ा मोड़ में बाधित हो गई। वहीं विकासनगर में पेड़ गिर गया। इससे एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की अनुसार सोमवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 45 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। शिमला, मंडी, चंबा व लाहौल-स्पीति जिले में 215 बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने  31 जुलाई व 1 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

29-30 जुलाई व 2 अगस्त के लिए येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 4 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश होने से नदी-नलों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से नदी नालों की तरफ न जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पर्यटकों से पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ रुख न करने की अपील की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]