लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम, 5 दिनों तक बारिश और अंधड़ के आसार

Ankita | 15 मई 2024 at 12:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में आज माैसम साफ बना हुआ है। एक बार फिर प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 17 से 21 मई तक बारिश, अंधड़ और हल्की बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। बता दें पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं मैदानी क्षेत्रों में धुप खिलने से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धुप की वजह से तापमान में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राज्य के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 20 मई तक माैसम साफ रहने के आसार हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]