भूस्खलन से राज्य में 77 सड़कें बंद, 236 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
8 जुलाई से वर्षा की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। आज भी प्रदेश के कई भागों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 11 जुलाई तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों व सैलानियों को नदी-नालों के किनारे नहीं जाने की सलाह दी है।
उधर, भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन से शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 77 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। सबसे अधिक सड़कें मंडी जिले में बंद हैं। वहीं राज्य में 236 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हैं। इसके अतिरिक्त 19 जल आपूर्ति योजनाएं भी ठप चल रही हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group