कहा-अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर आया हूं आप पार्टी में
HNN / नालागढ़
प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव पद छोडक़र आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद नालागढ़ पहुंचने पर धर्मपाल चौहान ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। नालागढ़ में आम आदमी पार्टी के इस प्रदर्शन के बाद दून व नालागढ़ की राजनीति गर्मा गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन चैयरमैन सतीश ठाकुर, किसान विंग के सदस्य आदर्श मेहता, लेबर विंग के प्रदेश अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल समेत ऊना, अर्की, दून, सोलन के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नालागढ़ बाजार में रैली निकाली। बाद में चिकनी पुल के समीप जन सभा का भी आयोजन किया।
जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस से भी कोई परेशानी नहीं थी लेकिन वह केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आप पार्टी में शामिल हुए है। वह एक कार्यकर्ता के रुप में इस पार्टी में काम कर रहे है और जनता की सेवा करना उनका पहला मकसद होगा। बाकी पार्टी हाई कमान के जो भी दिशा निर्देश होंगे उसका पालन किया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group