HNN / मंडी
पैराग्लाइडिंग के शौकीनों को लिए एक और अच्छी खबर है। अब मंडी जिला में भी पर्यटक पैराग्लाइडिंग का आनंद ले पाएंगे। जिले में सराज हलके की च्यूणीधार, पराशर के कांढासाइट और औट के चंडोलीधार को पैराग्लाइडिंग के लिए सही पाए जाने के बाद सरकार ने मंजूरी दी है। इसके लिए दो पायलटों ने आवेदन भी किया है।
पराशर के पास कांढासाइट में 2730 मीटर की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग साइट है। जबकि सराज के च्यूणीधार व चंडोहीधार 3000 मीटर के आसपास है। इन साइटों को मंजूरी मिलने से अकेले पराशर क्षेत्र में 150 के करीब युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं च्यूणीधार और चंडोहीधार के 100 के करीब युवाओं को। बता दें कि अभी मंडी में कहीं साहसिक गतिविधियां नहीं होती हैं। ऐसे में इस कड़ी में यह मील पत्थर साबित होंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





