लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पेट्राेल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, अब इतने रूपए…

SAPNA THAKUR | 30 मार्च 2022 at 11:30 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का क्रम लगातार जारी है। तेल कंपनियों की तरफ से आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं जिसका असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। आज नौ दिन में आठवीं बार पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। अब तक पांच रुपये 60 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है।

सामान्‍य पेट्राेल के दाम आज 100 रुपये के पार हो गए है। बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]