भाजपा से टिकट न मिलने पर 2017 मे बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़े थे हृदयराम
HNN / संगड़ाह
वर्ष 2011 के उपचुनाव मे भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गये ह्रदयराम चौहान की पत्नी सत्या चौहान ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सत्या चौहान वर्तमान मे विकास खंड संगड़ाह की दिउड़ी-खड़ाह पंचायत की प्रधान है। सत्या चौहान ने अनुसुचित जाति के लिए आरक्षित रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से इस बार चुनाव लड़ने का मन बनाया है। इससे पहले उनके पति लगाता 3 बार यहां से चुनाव लड़ चुके हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी के अनुसार इस बार उनके पति ने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है और उनकी जगह अब वह खुद चुनाव मैदान में उतरेंगी। सत्या ने बताया कि, अभी तक उन्होंने किसी भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण नही की है तथा कुछ राजनीतिक दल उनके संपर्क मे हैं। जो भी पार्टी उन्हें अपनी सदस्यता प्रदान करेगी वह उसकी उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान मे उतरेगी। सत्या चौहान ने बताया कि, वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी चुनाव लड़ सकती है।
सत्या चौहान के पति हृदय राम ने 2011 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार को 3200 से अधिक मतों से हराया था तथा उस दौरान सत्ताधारी दल भाजपा के कद्दावर नेता डॉ राजीव बिंदल, महेंद्र सिंह ठाकुर व सुखराम चौधरी आदि ने उनके प्रचार की कमान संभाली थी। वर्ष 2012 में वह कांग्रेस उम्मीदवार विनय कुमार से मात्र 658 मतों से चुनाव हार गए, मगर वह हिम्म्मत नही नहीं हारी। वर्ष 2017 के उन्होंने विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्होंने 12,500 के करीब मत हांसिल करके तीसरा स्थान हासिल किया था।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group