Doon-BJP-started-developmen.jpg

पूर्व विधायक की अगुवाई में दून भाजपा ने शुरू की विकास तीर्थ यात्रा

HNN/ बद्दी

केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए महा जन संपर्क अभियान के तहत दून भाजपा ने विकास तीर्थ यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा निर्माणाधीन पिंजौर नालागढ़ फोरलेन का दौरा किया और कार्यकर्ता ने कार्य जांचा। पूर्व विधायक परमजीत सिंह ने कहा की इस फोरलेन की औधोगिक नगर बीबीएन को बहुत आवश्यकता थी।

केंद्र सरकार ने इस फोरलेन पर करीब 800 करोड़ खर्च किए जा रहे है और यह मार्ग रिकार्ड समय में बन कर तैयार होगा। यह मार्ग बीबीएन के विकास में मील पत्थर साबित होगा। केंद्र सरकार द्वारा जिस प्रकार देश में सड़को का जाल बिछाया उसी प्रकार केंद्र ने हिमाचल में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। परमजीत ने केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तार से बखान किया।

उन्होंने कहा कि कुशल नेतृत्व के चलते मोदी ने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाकर हर वर्ग को लाभ पहुंचाया। 30 मई से शुरू 30 जून तक चलाए पार्टी के इस अभियान को दून भाजपा ने पूरा करने का प्रयास किया। संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता घर घर जाकर प्रचार में लगे है। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 80 करोड़ से अधिक लोगो को लाभ मिला।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिला। उजवल्ला योजना में 9.6करोड़ रसोई गैस कनेक्शन मुफ्त बांटे गए। आयुष्मान भारत के अंतर्गत 23.34 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी किए। सात लाख तक की आय टेक्स फ्री हुई। देश में 220 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन लगाई गई। पम्मी ने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधान मंत्री बनेंगे।

इस कार्यक्रम में मानपुरा में सुभाष शर्मा, शामलाल, देव राज, जगतार सिंह, सनेढ में नारायण दास, कश्मीरी लाल धीमान, देव राज, मनोज राणा, देव राज चौधरी, किशनपूरा में सुरजन सैनी, पवन शर्मा, जसवंत सिंह, दिला राम धर्मपाल,भूड़ में डी आर चंदेल,अमर चंद, राज कुमार, खुशीराम, सुरेश जेई, गुरनाम सिंह, लवली ठाकुर, दीपू चंदेल, संडोली में राजकुमार, संजय राय, गुरदेव, गुरमेल, संजीव, बब्बू और बस स्टैंड बद्दी में परमजीत सिंह, मंडल प्रधान बलबीर ठाकुर, नप उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता, नरेंद्र दीपा, तरसेम चौधरी, कृष्ण कौशल, आज्ञा राम, निर्मल निम्मा आदि उपस्थित हुए।