पुलिस ने सट्टा लगाते हुए काबू किया व्यक्ति, मामला दर्ज
HNN/ ऊना
जिला ऊना के सदर थाना के तहत बरनोह में पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टा लगाते हुए काबू किया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, ऊना पुलिस की टीम बरनोह मे गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने अरुण सेठ निवासी नंगल के कब्जे से पर्ची दड़ा सट्टा व 1090 रुपये बरामद किए गए।
एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने अरुण सेठ के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।