Loading...

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ी 707 ग्राम चरस, दो युवक गिरफ्तार

By SAPNA THAKUR Published: 21 Nov 2022, 3:52 PM | Updated: 21 Nov 2022, 3:52 PM 1 min read

HNN/ कुल्लू

जिला पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में बंजार थाना की पुलिस टीम ने दो युवकों से चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने दोनों युवकों शुभम तोमर (24) निवासी गांव तोमर तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर व स्वीट पुंडीर (26) निवासी गांव सराहन तहसील नाहन जिला सिरमौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

जानकारी अनुसार, बंजार पुलिस ने एनएच-305 औट-लुहरी मार्ग पर चुहिंटा पुल के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस की नजर वहां से पैदल गुजर रहे दो युवकों पर पड़ी जिनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। लिहाज़ा टीम ने जब उन्हें पकड़कर तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से 707 ग्राम चरस बरामद हुई।

उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि दो युवकों से चरस बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों युवक नशे की खेप कहां से लेकर आए थे पुलिस इसकी हर पहलुओं से जांच कर रही है।