लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किए पंजाब निवासी दो युवक, पूछताछ में…

PRIYANKA THAKUR | 4 दिसंबर 2022 at 1:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

जिला पुलिस ने नशे की खेप के साथ पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गौरीकवाल (30) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गोन परागपुर तहसील पट्टी जिला तरणतारण (पंजाब) व हरपाल सिंह (23) पुत्र पूर्ण सिंह निवासी गांव व डाकघर चुसलेवर जिला तरणतारण (पंजाब) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार चम्बा पुलिस के विशेष अन्वेषण दल ने पठानकोट-चंबा एनएच पर तुनुहट्टी के निकट डगोह में नाकाबंदी की हुई थी। सुबह करीब 5 बजकर 50 मिनट पर एक कार चम्बा की तरफ से आ रही थी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया। जब कार सवार दोनों युवकों से पुलिस ने गाड़ी के दस्तावेज मांगे, तो उनके चेहरे पर कुछ अलग ही डर देखने को मिला।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस को दोनों युवकों पर शक हुआ और उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 29.06 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21, 25 और 29 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी अभिषेक यादव ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]