HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में बरमाणा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पुलिस टीम ने अलसू पुल के पास पंजाब के युवक से 1.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने युवक से खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने अलसू पुल के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ देखा। पुलिस ने शक के आधार पर जब उस युवक की तलाशी ली तो उससे 1.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
युवक की पहचान जसपिंद्र निवासी धंदोई तहसील बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। उधर, पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





