HNN/मंडी
जिला मंडी में पुलिस ने दो युवकों 6.44 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान अमित पुत्र सुरेश धीमान निवासी गांव व डाकघर समैला तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी और हितेश ठाकुर पुत्र शेर सिंह निवासी गांव व डाकघर कलौहड़ तहसील सुंदरनगर मंडी के रूप में हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने पुंघ में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने एक कार (एचपी65/7920) को जांच के लिए रोका।
तलाशी के दौरान कार सवार दोनों युवकों के कब्जे से 6.44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





