लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए 3 युवक

PARUL | 18 मई 2024 at 2:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस ने 3.34 ग्राम चिट्टे के साथ 3 युवकों को दबोचा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना रामपुर का दल खनोग क्षेत्र में गश्त कर रहा था।

इस दौरान कुड़ीधार के समीप एक कार (एचपी 01के-8428) को रोका और वाहन में बैठे लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस पूछताछ के दौरान कार में सवार तीनों युवक घबरा गए। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 3.34 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस ने तीनों युवकों भूपेंद्र निवासी कटोली जिला कुल्लू, आकाश बाबा निवासी लमलेहर पालमपुर, विनय ठाकुर निवासी बायल कुल्लू के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]