लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया ऊना का युवक

PARUL | 16 मई 2024 at 10:52 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस ने एक युवक को 7.54 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान प्रशांत लखनपाल निवासी चिंतपूर्णी जिला ऊना, हाल निवासी सदर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी बस में चंडीगढ़ से आ रहा था। इस दौरान पुलिस की टीम ने शोघी बैरियर पर यातायात चेकिंग के दौरान बस को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान बस सवार युवक के कब्जे से 7.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां से चिट्टा लेकर आया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]