HNN/मंडी
जिला मंडी में पुलिस ने कार सवार दो व्यक्तियों को 709 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान राजेश कुमार निवासी भोरंज जिला हमीरपुर तथा रजनीश ठाकुर निवासी सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्होंने एक गाड़ी (HP 52A-9730) को जांच के लिए रोका गया। तभी कार सवार दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 709 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत मिली है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group