पुलिस ने घर से बरामद किया चिट्टा, 40 वर्षीय महिला गिरफ्तार

BySAPNA THAKUR

Dec 2, 2021

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में नशे का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। बड़ी बात तो यह है कि महिलाएं भी नशे की तस्करी करने से पीछे नहीं हट रही है। ताजा मामला पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत आते धमोता गांव का है जहां पुलिस ने एक घर पर छापेमारी कर नशे की खेप सहित महिला को हिरासत में लिया है।

थाना इंदौरा पुलिस व नारकोटिक्स सैल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान धमोता गांव में दबिश दी गई तो वीरों देवी (40 )पत्नी कंस राज निवासी गांव धमोता डाकघर उलैहड़ियां तहसील इंदौरा के कब्जे से 9.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

उधर, पुलिस उप अधीक्षक नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला के घर पर छापेमारी की थी जहां से नशे की खेप बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है तथा आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: